यह एक प्राचीन शिव मंत्र है जिसका उल्लेख पुराणों और अन्ये पुराने ग्रंथों में मिलता है इसलिए यह एक विश्वसनीय और आजमाया हुआ शिव मंत्र है।
इस शिवजी के मंत्र को बोलने के विशेष लाभ:
१] भोग यानी की धन-दौलत-पैसा, प्रॉपर्टी, मकान, वाहन और चैन की वस्तुओं की प्राप्ति होती है और किसी भी चीज के कमी नहीं रहती। शिव भक्ति के मनोकामनाओं और इच्छाओं की पूर्ति होती है।
२] शिवजी प्रसन्न हो जाते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होकर हर परेशानी, खतरे और संकट का निवारण हो जाता है।
३] पापों से मुक्ति मिलती है और आध्यात्मिक प्रगति होती है और जीवन के अंतिम पड़ाव में मोक्ष मिलता है।

इस शिवजी के किस्मत का ताला खोलने के मंत्र को बोलने की विधि:
१] मंत्र जाप की शुरुआत किसी भी दिन की जा सकती है। और अगर आप इसको सोमवार से शुरू करोगे तो अती उत्तम।
2] इस मंत्र को बोलने के लिए खास विधि नहीं है, दिशा-आसन-माला का किसी भी प्रकार का बंधन नहीं है और मंत्र को दिन-रात, सोते-जागते, उठते-बैठते, काम करते वक्त बोला जा सकता है। इस मंत्र का वाचिक या मानसिक जाप किया जा सकता है।
३] और अगर मंत्र को एक निर्धारित काल के लिए एक निर्धारित संख्या में बोलना है तो वैसा संकल्प लेकर मंत्र जाप शुरू किया जा सकता है।
मंत्र
ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ॐ ||
Mantra
Om Namah Shivay Shubham Shubham Kuru Kuru Shivay Namah Om ||
नोट: इस शिवजी के मंत्र का विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो – बंद तकदीर का ताला खोलने का चमत्कारी शिव मंत्र
Comments