हनुमान शाबर मंत्र: शत्रुओं का नाश करने वाला सबसे अचूक और शक्तिशाली मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने शत्रुओं का नाश करने वाला सबसे अचूक और शक्तिशाली शाबर हनुमान मंत्र के बारे में बताया है। यह एक अति दुर्लभ हनुमान शाबर मंत्र है, जिसमें हनुमानजी को मारुति करके पुकारा जाता है, और उन्हे दुश्मनों के कष्ट और खतरों को समाप्त करने की प्रार्थना की जाती है।

आप जानेते ही हो की हनुमान जी संकटमोचन हैं और सदैव धर्म, भक्तों और सात्विक लोकों की रक्षा करते है। यदि आप सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ इस शाबर मंत्र का जाप करोगे, तो बड़े से बड़ा और खतरनाक से खतरनाक शत्रु या गुप्त दुश्मन भी आपका बाल भी बांका नहीं कर सकेगा।

शत्रु नाशक शाबर हनुमान मंत्र का जाप करने की विधि: 1] अगर समस्या अचानक हो गई है तो मंत्र का जाप तत्काल सुरक्षा पाने के लिए ७ दिनों के लिए हर दिन १०८ बार करें।

शत्रु नाशक हनुमान मंत्र

वन में बैठे मारुति, हाथ में लिये गदा, लंका जलाये, दुश्मन को भगाये, मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरो-वाचा।

Ban me baithe Maruti, hath me liye gada, Lanka jalaye, dushman ko bhagaye, Meri bhakti, Guru ki shakti, Phuro mantra Ishwaro-vacha |

२] पूर्ण स्थायी सुरक्षा पाने मंत्र जाप ४१ दिन यानी १ मण्डल करें। इससे साधक के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है और वह हर संभावित संकट और खतरे से सुरक्षित रहता है।

३] अगर साधक यह शत्रु नाशक हनुमान शाबर मंत्र साधना हर दिन नहीं कर सकता है, तब वह इसे हर मंगलवार और शनिवार को कर सकता है। इससे भी उसे शत्रु पीड़ा बंद करने में लाभ होगा।

४] मंत्र साधना हर दिन एक ही समय पर करें और हो सके तो चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के फोटो या तस्वीर के सामने प्रज्वलित करें और लाल फूल अर्पित करें । मंत्र जाप करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर करें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष जाप माला सर्वोत्तम है।

शत्रु नाशक हनुमान मंत्र साधना के लिए विशेष सूचना: मंत्र प्रयोग आत्मरक्षा के लिए करें। मंत्र साधना के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करें और सात्विक भोजन का सेवन करें।

Comments