तंत्र शास्त्र में, बैंगनी रंग को सर्व बाधाओं और बुरी आत्माओं, राक्षसों, प्रेत और पिशाच सहित अन्य अनदेखी रहस्यमय जीवों और ऊर्जाओं को दूर करने में असरदार माना जाता है। बैंगनी रंग काले जादू-टोने, दुष्ट तांत्रिकों द्वारा किए गए प्रयोगों और बुरी नजर, शाप, हाय, बददुआ के हानिकारक प्रभावों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
बैंगनी रंग रॉयल्टी यानी राजपरिवार, अधिकार, आदेश, नियंत्रण और शक्ति का प्रतीक है। यह रंग आध्यात्मिकता, अज्ञात शक्तियां, रहस्य, जादू, अपसामान्य सिद्धियाँ, रहस्यवाद, और शांति से भी जुड़ा हुआ है।

आप अपने लाभ के लिए बैंगनी रंग का उपयोग कैसे कर सकते हो: यह उपाय इतना सरल और आसान है की इसे एक बच्चा भी बिना परेशानी के साथ कर सकता है।
१] इस उपाय के साथ किसी भी प्रकार की पूजा विधि और नियम और बंधन जुड़े हुए नहीं है।
२] किसी भी महत्वपूर्ण काम-कार्य जैसे नौकरी के लिए इंटरव्यू, परीक्षा, या व्यापार संबंधित मुलाखत के लिए जाते समय आप बैंगनी रंग के कपड़े के रिबन से कटा हुआ २ इंच लंबा टुकड़ा, पर्स या जेब में रखने से उस कार्य में सफलता पाने की संभावना बढ़ जाती है। .
बैंगनी रंग के और कुछ चमत्कारी फायदे: घर या कार्यालय में बैंगनी रंग के पर्दे, कुशन कवर या रिबन का उपयोग करने से इस पोस्ट में बताए गए लाभ प्राप्त किए जा सकते है।
नोट: इस पर्पल रंग के लाभों के हिन्दी वीडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: बैंगनी रंग के चमत्कारी फायदे
इस पोस्ट के अंग्रेजी आर्टिकल को आप यहाँ पर देख सकते हो: The Paranormal Properties of Purple Color.
Comments