मानसिक मंदता दूर करने के यंत्र को बनाने की विधि इस प्रकार से है: इस शक्तिशाली यंत्र को किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की रात पर बनाना है। क्योंकि इस मुहूर्त पर यंत्र को बनाकर धारण करने से उसका असर अधिक होता है।
साधक को चतुर्दशी की रात पर स्नान करना है और स्वच्छ कपड़े धारण करके यंत्र को भोजपत्र या सफेद कागज पर चंदन, अष्टगंध, रक्तचंदन या केसर की स्याही से गुलाब के पौधे की लकड़ी के टुकड़े से अपने दाए हाथ से लिखना है।

इसके बाद यंत्र से सामने सुगंधित धूप या अगरबत्ती और घी का दिया प्रज्वलित करना है यंत्र की पूजा करनी है और अपने इष्ट देवता और यंत्र के देवता को प्रार्थना करके उनका आशीर्वाद लेना है। और फिर, यंत्र को फोल्ड करके चांदी या तांबे के ताबीज में डालकर मानसिक मंदता से प्रभावित व्यक्ति के दाहिने हाथ पर बांध देना है।
Comments