स्वप्न भय से मुक्ति पाने का यंत्र: इस यंत्र को किसी भी दिन सवेरे स्नान करके स्वच्छ कपड़े धारण करके भोजपत्र या सफेद रंग के कागज पर अष्टगंध की स्याही से अनार के पेड़ के छोटे से लकड़ी के टुकड़े से लिखें।

फिर, यंत्र के सामने धूप, दिया या अगरबत्ती प्रज्वलित करें और उसकी पूजा करें और उसे रात को सोते समय अपने सिर के पास रखें या ताकिया के नीचे रखें। इस सरल विधि से स्वप्न भय से मुक्ति मिलती है और शांत निद्रा आती है।
स्वप्न भय को नष्ट करने का दूसरा सटीक यंत्र: इस चमत्कारी स्वप्न भय नाशक यंत्र को रवि पुष्य योग से शुभ मुहूर्त पर बनाना है। साधक को सवेरे नहाने से बाद स्वच्छ वस्त्र पहन कर इस यंत्र को भोजपात्र या सफेद कागज पर अष्टगंध, केसर या लाल पेन से लिखना है।

और फिर, इसके बाद यंत्र के सामने धूप और दिया प्रज्वलित करके उसकी पूजा करनी है फिर उसे एक कपड़े के तावीज़ में डाल कर उसे एक धागे के साथ अपनी कमर पर बांध देना है। इस यंत्र के प्रभाव से बुरे और डरावने सपनों से तुरंत छुटकारा मिलता है और साधक को शांत नींद आती है।
Comments