बुरी आदतों और नशे से प्रभावित लोग और उनके परिवार के लोगों और प्रियजनों को इस से बहुत कष्ट पहुंचता है और वह इन आदतों की लत से छुटकारा पाने का हर तरह का प्रयास करते रहते है। इस पोस्ट में, मैंने एक चमत्कारी यंत्र के बारे में लिखा है, जिसका प्रयोग करने से बुरी आदतों और नशे से प्रभावित व्यक्ति को मानसिक बल मिलता है और वह इन आदतों से शीघ्र मुक्ति पा सकता है।
इस चमत्कारी यंत्र को बनाकर उसे धारण करने का तरीका इस प्रकार से है: इस अद्भुत यंत्र को बुरी आदत से प्रभावित व्यक्ति या उसका कोई भी मित्र, परिवार का सदस्य या शुभचिंतक बना सकता है। इस यंत्र उपाय के साथ पूजा-विधि या किसी भी प्रकार का अनुष्ठान जुड़ा हुआ नहीं है और किसी भी प्रकार से मंत्र का जाप करने की जरूरत नहीं है।
इस यंत्र को भोजपत्र या सफेद कागज पर अष्टगंध की स्याही या लाल पेन/मार्कर से लिखकर उसे फोल्ड करके कपड़े या धातु के ताबीज में डालकर गले में धारण किया जा सकता है या जेब या बटुए/पर्स में रखा जा सकता है।

Comments