संसार में हर कोई व्यक्ति कुछ न कुछ पाना चाहता है या किसी न किसी इच्छा की पूर्ति करना चाहता है। सब लोगों के मन में कोई न कोई गुप्त मनोकामना बसी होती है और वह उसे पूरा करने के उपायों के खोज में लगे रहते है। यह शक्तिशाली अपार लक्ष्मी प्राप्ति का अमोघ चामुंडा यंत्र ऐसे लोगों की मनोकामना शीघ्र पूरी करके उन्हे अपार धन-दौलत और संपत्ति प्रदान कर सकता है।
इस चामुंडा माता के लक्ष्मी प्राप्ति यंत्र को बनाने की विधि: इस यंत्र को पंचांग देखकर किसी भी शुभ दिन पर बनाया जा सकता है। यंत्र को सफेद कागज या भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से लिखना है। यंत्र बनाने के बाद उसकी पूजा करनी है और चामुंडा माता और अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद लेना है।

इसके बाद यंत्र को शीशे के फ्रेम में डालकर या लैमिनेट कर के घर में दीवार पर टंगाया जा सकता है। यंत्र को हमेशा स्वच्छ रखें और उसके नीचे चप्पल, जूते, झाड़ू, कूड़ेदान को मत रखिए।
Comments