अंतर्मन एक अगाध महासागर के समान है और उसका सच्चा स्वरूप हमें अब-तक मालूम नहीं है। इसकी गहराई की झलक काभी-काभी सपनों में दिखाई देती है। इस पोस्ट में बताए हुए अनोखे यंत्र से साधक अपने सारे मन में बसे मनोरथ पूरे कर सकता है और अपना जीवन हर प्रकार की खुशियों से भर सकता है।
इस मनोकामना पूर्ति यंत्र का प्रयोग करने जी विधि: १] इस मनोरथ पूर्ति यंत्र को ९०३ का संख्यात्मक यंत्र कहा जाता है। इस यंत्र को किसी भी दिन बनाया जा सकता है और यंत्र बनाने के लिए खास नियम और पूजा-विधि नहीं है और अंक लिखने की विशिष्ट चाल नहीं है। साधक इन अंकों को किसी भी भाषा में लिख सकता है।
२] इस यंत्र को सफेद रंग के कागज के टुकड़े पर केसर और कस्तूरी के मिश्रण की स्याही से एक नुकीली लकड़ी की कलम से लिखना है। स्याही बनाने के लिए केसर और कस्तूरी में पानी के थोडेसे बूंद डाल कर घोलना है।

३] रात को सोते समय इस यंत्र को अपने तकिये के नीचे रखें। ध्यान रहें की तकिये का आवरण और चादर स्वच्छ हो। इस सरल लेकिन महा शक्तिशाली यंत्र उपाय का प्रयोग इच्छा शक्ति और आत्मा विश्वास के साथ करने से अंतर्मन में बसी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।
नोट: इस अंतर्मन की इच्छा पूरी करने वाले दुर्लभ यंत्र का अंग्रेजी लेख यहाँ पर देखा जा सकता है: Magical Yantra to Fulfill All Dreams.
Comments