1] नवनाथ पंथीय शाबर मनोकामना पूर्ति यंत्र: यह एक महाशक्तिशाली कार्यसिद्धि यंत्र है जिसे अपने पास रखने से किसी भी मन में बसी मनोकामना की शीघ्र पूर्ति होती है।
यंत्र को अष्टगंध की स्याही से भोजपत्र पर या लाल स्याही के पेन से सफेद कागज पर लिखें और यंत्र के नीचे अपनी मनोकामना या जिस काम-कार्य में आप सफलता पाना चाहते हो उसे लिखें।

यंत्र के सामने धूप/ अगरबत्ती और दिया प्रज्वलित करके यंत्र की पूजा करें और उसे आपकी मनोकामना पूरी करने की विनती करें और फिर यंत्र को अपने पास रखें।
२] दुश्मन से दुश्मनी खत्म करने का यंत्र: यह शत्रुता दूर करने का यंत्र है जिसे अपने पास रखने से शत्रुता समाप्त होती है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
इस यंत्र को बनाने की, उसकी पूजा करने की और धारण करने की विधि पहले यंत्र जैसे ही है। केवल इस यंत्र के पीछे उस शत्रु का नाम लिखना है जिससे आप दुश्मनी खत्म करना चाहते हो।

Comments