इस श्री गणेश यंत्र मंत्र प्रयोग को करने के कुछ फायदे इस प्रकार से है:
१] गणेश-भक्त के घर-धंधे में धन और समृद्धि का आगमन होता है और उसे किसी भी बस्तु की कमतरता महसूस नहीं होती हैऔर उसके सारे मनोरथों की पूर्ति होती है।
२] गणेश-भक्त की रोगों, महामारी, शत्रु, गुप्त-दुश्मन, दुर्घटना और सारे संकटों और खतरों से रक्षा होती है।
३] यह गणेश यंत्र घरेलू सुख और आनंद देता है और पति-पत्नी और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बने रहते है।
श्री गणेश यंत्र-मंत्र उपाय करने की विधि:
१] गणेश भक्त को मंगलवार के दिन पर व्रत रखना है और चित्र में बताए यंत्र को ४ इंच बाइ ४ इंच के सफेद कागज के टुकड़े पर लाल रंग के स्याही के पेन से लिखना है और यंत्र को लाल रंग के ताजे फूल अर्पित करने और और उसके सामने धूप/अगरबत्ती और दिया प्रज्वलित करना है।

२] फिर, गणेश भक्ति को यंत्र के सामने बैठकर श्री गणेश गायत्री मंत्र का १०८ बार जाप करना है। श्री गणेश गायत्री मंत्रों की लिस्ट यहाँ पर देखि जा सकती है: श्री गणेश भगवान के शक्तिशाली गायत्री मंत्र।
३] मंत्र जाप पूरा होने पर गणेश-भक्त ने यंत्र को अपने पास रखना है। यंत्र को तबजीब में डालकर गले में धारण किया जा सकता है या जेब या बटुए में रखा जा सकता है।
Comments