श्री कृष्ण भगवान की आर्थिक संकट और दरिद्रता नाश की अचूक प्रार्थना


इस पोस्ट में, मैंने धन की कमी, गरीबी या दारिद्रता से हमेशा के लिए छुटकारा पाने की श्री कृष्ण भगवान को समर्पित सरल लेकिन शक्तिशाली प्रार्थना के बारे में लिखा है।

आर्थिक संकटों और पैसों की तंगी के बुरी तरह प्रभावित लोगों के लिए यह अचूक कृष्ण प्रार्थना लाभदायक साबित होगी। भगवान श्री कृष्ण को 'दीनबंधु' कहा जाता है, यानी दीन-दुखियों के रक्षक और सखा।

और, अगर सच्चे मन से आप इस प्रार्थना को हर दिन बोलोगे तो आपक को प्रभु की कृपा प्राप्त होगी। जैसे प्रबु ने उनके सच्चे मित्र सुदामा की दरिद्रता को एक क्षण में दूर किया था, वैसे है प्रभु आप पर प्रसन्न होकर आपकी सारी धन संबंधित परेशानी दूर करंगे।

कृष्ण भगवान की पैसों की तंगी का नाश करने की प्रार्थना

आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के श्री कृष्ण प्रार्थना को बोलने का सही तरीका:

प्रार्थना बोलने का सबसे योग्य समय: सुबह उठते ही या रात को सोने से पहले।

विधि: शांत मन से आँखें बंद करके यह महसूस करें कि आप श्री कृष्ण भगवान के सामने खड़े हैं। और फिर, प्रार्थना को शांति से स्पष्ट शब्दों में 1 बार बोलें।

श्री कृष्ण प्रार्थना हिन्दी मे:
हे द्वारकाधीश! हे दीनबंधु! जैसे आपने अपने परम मित्र सुदामा की दरिद्रता क्षण भर में दूर कर दी थी, वैसे ही मुझ पर भी कृपा करें। मेरे जीवन के अभावों को दूर करें और मुझे मेहनत और ईमानदारी से धन कमाने का मार्ग दिखाएं।
अपनी शरण में रखें प्रभु।

श्री कृष्ण प्रार्थना इंग्लिश मे:
Hey Dwarkadheesh! Hey Deenbandhu! Jaise aapne apne param mitra Sudama ki daridrata kshan bhar mein door kar di thi, waise hi mujh par bhi kripa karein |
Mere jeevan ke abhaavon ko door karein aur mujhe mehnat aur imaandari se dhan kamane ka marg dikhayein |
Apni sharan mein rakhein Prabhu |

नोट: गरीबी दूर करके सुख-समृद्धि प्राप्ति कृष्ण प्रार्थना का हिंदी विडिओ हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: दारिद्रता और पैसों की तंगी दूर करने की श्री कृष्ण प्रार्थना

Comments