दुर्लभ शाबर रोग नाशक मंत्र: जल से पुराने रोगों और बीमारियों का नाश करने का उपाय


इस पोस्ट में, मैंने जल यानी पानी से सर्व नए और पुराने रोगों और बीमारियों का नाश करके आराम पाने से दुर्लभ शाबर रोग नाशक मंत्र के बारे में लिखा है।

पानी से रोगों का नाश करने के शाबर मंत्र का प्रयोग करने की विधि:

१] शाबर मंत्र का प्रयोग कब करें:
इस शाबर मंत्र का प्रयोग जरूरत के समय करें। यानी जब-जब रोग और बीमारी से प्रभावित हो, तब-तब कर सकते हो। शाबर रोग नाशक मंत्र का प्रयोग दिन या रात में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सूर्योदय का समय सबसे असरदार माना जाता है

२] पानी का पात्र: एक तांबे या स्टील के लोटे में थोड़ा सा स्वच्छ जल भर लें।

३] जल को अभिमंत्रित करने का तरीका: साधक को अपने दाहिने हाथ की उंगलियों से जल को स्पर्श करना है, या लोटे को हाथ में पकड़कर नीचे दिए गए मंत्र का 21 बार जाप करना है। शाबर रोग नाशक मंत्र का स्पष्ट उच्चारण के साथ जाप करना है।

४] शाबर मंत्र में नाम का प्रयोग: मंत्र में जहाँ 'अमुक' शब्द आया है, वहाँ उस व्यक्ति का नाम लें जो बीमार है। यदि आप स्वयं के लिए यह रोग नाशक मंत्र उपाय कर रहे हैं, तो अपना खुद का नाम लें।

५] मंत्र अभिमंत्रित पानी का सेवन: मंत्र जाप पूर्ण होने के बाद जल पर एक फूँक मारें और वह जल रोगी को पीने के लिए दें। थोड़ा सा जल रोगी के शरीर पर छिड़क भी सकते हैं। अगर आप खुद रोगी हो, तो यह विधि खुद पर करें।

जल से पुराने रोगों और बीमारियों का नाश करने का उपाय

शाबर रोग नाशक मंत्र हिंदी में:
ॐ नमो आदेश गुरु को, जल बाँधू, जल की धारा बाँधू। रोग-दोष को जड़ से बाँधू।
अमुक (रोगी का नाम) की काया निर्मल होय, दुहाई गौरा पार्वती की, शब्द साचा, पिण्ड काचा, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।
 
शाबर रोग मुक्ति मंत्र अंग्रेजी में:
Om Namo Aadesh Guru Ko, Jal Baandhu, Jal Ki Dhaara Baandhu, Rog-Dosh Ko Jad Se Baandhu. Amuk (Patient's Name) Ki Kaaya Nirmal Hoye, Duhai Gaura Parvati Ki |
Shabd Saacha, Pind Kaacha, Phuro Mantra Ishwaro Waacha |

इस सटीक जल से रोगों का नाश करने के शाबर मंत्र का हिंदी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: पानी से सब रोगों से आराम पाने का अचूक शाबर सर्व रोग नाशक मंत्र

नोट: अगर आप इस शाबर रोग नाशक उपाय को करना चाहते हो तो, इसे डॉक्टरी इलाज और दवाओं के साथ करें।

Comments