राम-भक्त के लिए कठिन और मुश्किल मनोकामना पूरी करने की बीज मंत्र साधना


इस पोस्ट में, मैंने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए महाशक्तिशाली श्री राम बीज मंत्र साधना के बारे में लिखा है। इस सरल लेकिन सटीक इच्छा पूर्ति बीज मंत्र साधना का प्रयोग कर के राम-भक्त कठिन और मुश्किल इच्छाओं के पूर्ति कर सकता है।


श्री राम बीज मंत्र साधना

मनोकामना पूर्ति मंत्र साधना का समय और दिन:
मंत्र साधना किसी भी दिन से शुरू की जा सकती है। मंत्र जाप सुबह ब्रह्म मुहूर्त के काल में यानी ४ से ६ बजे तक या शाम को सूर्यास्त के समय में बोलना सबसे असरदार माना जाता है। हर दिन एक ही समय पर, एक ही स्थान पर मंत्र का जाप करें। दिशा और आसान संबंधित किसी भी प्रकार का बंधन नहीं है। साधक अपना मुहं किसी भी दिशा की और कर सकता है और किसी भी स्वच्छ आसन पर बैठ सकता है।

मनोकामना पूरी करने का संकल्प:
संकल्प को सिर्फ मंत्र साधना के पहले दिन लेना है। राम-भक्त को अपने दाहिने हाथ में थोड़ा जल लेकर कहना है "हे प्रभु, मैं (अपना नाम बोलें) अपनी इस इच्छा (अपनी इच्छा बोलें) की पूर्ति के लिए इतने दिनों तक आपके इस मंत्र का जप कर रहा / रही हूँ, कृपया मुझे सफलता प्रदान करें।"

संकल्प बोलने के बाद जल को जमीन पर छोड़ देना है।

राम मंत्र को कितने बार बोलना है:
कम से कम १०८ बार यानी १ माला या राम-भक्त की इच्छा के अनुसार उससे ज्यादा बार जप किया जा सकता है। साधना के हर दिन एक ही संख्या में मंत्र का जाप करें। २१ या उससे अधिक दिनों के लिए साधना करनी है।

कोनसी जाप माला का उपयोग करें: तुलसी या रुद्राक्ष की माला मंत्र जाप के लिए उच्चित है। दि आपके पास माला नहीं है, तो आप उंगलियों पर गिनकर भी जप कर सकते हैं।

मनोकामना पूरी करने के लिए कोनसा मंत्र बोलना है: श्री रामजी के बीज मंत्र को २ प्रकार से बोला जा सकता है, वैदिक और तांत्रिक। लेकिन, ध्यान रहें, पहले दिन जिस मंत्र को चुनोगे, उसी मंत्र को साधना के हर दिन बोलना है।

श्री रामजी का वैदिक बीज मंत्र: (Vedic Shri Ram Beej Mantra )

राँ रामाय नमः ||
Ram Ramaaya Namah ||

सिद्ध तांत्रिक श्री राम बीज मंत्र: (Siddha Tantric Shri Ram Mantra)

ॐ रां रामाय नमः ||
Om Ram Ramaaya Namah ||

नोट: श्री रामजी के मनोकामना पूर्ति बीज मंत्र साधना के विडिओ को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: मनोकामना पूरी करने की अचूक श्री मंत्र बीज मंत्र साधना

Comments