श्रीं बीज मंत्र के बारे में कुछ जानकारी: श्रीं यह माँ लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इसे धन और समृद्धि प्राप्ति का संसार का सबसे सटीक और शक्तिशाली बीज मंत्र माना गया है। इसलिए श्रीं का प्रयोग बहुत सारे वैदिक, तांत्रिक, पौराणिक और शाबर मंत्रों में मिलता है क्योंकि यह बीज प्रचंड सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

महालक्ष्मी मंत्र साधना प्रारंभ करने का श्रेष्ठ दिन: साधना शुक्रवार के दिन से प्रारंभ करें। यह माता महालक्ष्मी का प्रिय दिन है इसलिए इस दिन पर शुरू होने वाली लक्ष्मी साधका शीघ्र फल मिलता है।
अगर कोई खास दिन पर साधना करनी हो तो विशेष प्रभाव के लिए दीपावली, अक्षय तृतीया, पूर्णिमा, या शरद नवरात्रि में भी कर सकते हैं।
महालक्ष्मी माता के साधना के प्रयोग में लगने वाली सामग्री:
१] लाल वस्त्र (स्वच्छ और शुद्ध)
२] माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र ( जिसमें माँ कमल पर बैठी हों)
३] घी का दीपक
४] कमल गट्टे की माला (न हो तो रुद्राक्ष या तुलसी की माला भी चलेगा)
५] गुलाब या कमल के फूल
६] चावल (अक्षत), रोली, और भोग के लिए मिठाई
महालक्ष्मी मंत्र साधना की सटीक विधि:
साधक को सवेरे जल्द उठकर स्नान करके स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करने है। और स्वच्छ स्थान पर माता लक्ष्मी का चित्र मूर्ति रखकर उसके सामने दीपक प्रज्वलित करना है।
एक साफ आसन पर बैठकर आँखें बंद करके और ध्यान करें, जो इस प्रकार से कर सकते हो - "माता लक्ष्मी कमल पर विराजमान होकर मुझे धन-वैभव दे रही हैं।"
फिर माला से इस मंत्र का 108 बार जप करें:
ॐ श्रीं नमः॥
Om Shreem Namah |
मंत्र जप करते समय भाव रखें कि देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बरस रही है।
साधना के अंत में माता लक्ष्मी से यह प्रार्थना करें:
"हे महालक्ष्मी माता, मुझे दरिद्रता, कर्ज, अभाव और चिंता से मुक्त करें, और मेरे जीवन में धन, सुख और समृद्धि भर दें।"
मंत्र जाप के बाद फूल चढ़ाएँ, मिठाई का भोग लगाएँ, और शांति से बैठें। इस श्रीं बीज मंत्र साधना को लगातार २१ दिन करें। अगर संभव न हो तो लगातार ७ शुक्रवार करें।
साधना के दिनों में क्या करें: साधक को हो सके उतना स्वच्छता और सात्त्विकता का पालन करना है। उसे मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना है और ब्रह्मचर्य का पालन करना है। मन हो शांत रखना है और नकारात्मक विचारों से बचना है।
नोट: लक्ष्मी माँ के इस चमत्कारी बीज मंत्र की साधना का प्रयोग करने के सरल तरीके का हिंदी विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: अपार धन पाने की लक्ष्मी मंत्र साधना।
Comments
Post a Comment