सर्व पितृ दोष शीघ्र शांत करने वाला दुर्लभ और गुप्त शाबर मंत्र

इस पोस्ट में, मैंने सर्व पूर्वजों यानी पितरों को प्रसन्न करके समस्त पितृ दोषों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से शीघ्र मुक्ति पाने के अत्यंत दुर्लभ और सटीक शाबर मंत्र के बारे में लिखा है।

इस शाबर पितृ दोष नाशक मंत्र के बारे में कुछ जानकारी: इस स्वयं सिद्ध शांति मंत्र की विशेष बात यह है कि इसे सिद्ध करने की जरूरत नहीं है। यह गुप्त मंत्र गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ा होने के कारण यह ऑनलाइन नहीं मिलता है।

सच्चे मन से इसका प्रयोग करने से पितरों की नाराजगी दूर की जा सकती है और जीवन में आनंद, समाधान और खुशियां प्राप्त होंगी। इस आर्टिकल में मैंने इस मंत्र का जाप करने के सबसे सरल और आसान तरीके के बारे में बताया है जिसे अपना कर कोई भी व्यक्ति पितृ दोषों से छुटकारा पा सकता है।

इस सिद्ध सर्व पितृ शांति और तृप्ति शाबर मंत्र के जाप और प्रयोग के प्रमुख लाभ मैंने बताए हैं:

पितरों की तत्काल तृप्ति और शांति: यह शक्तिशाली शाबर मंत्र साधक के सर्व पूर्वजों की आत्मा को तुरंत तृप्त और शांत करता है।

पितृ दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति:
जन्मकुंडली के मुताबिक या साधक के परिवार में चल रहे पितृ दोष के कारण उत्पन्न होने वाली सारी बाधाओं और कष्टों को समाप्त करता है।

गृह-क्लेश और पारिवारिक अशांति का अंत: इस शाबर मंत्र के प्रभाव से घर में बिना कारण होने वाले झगड़े, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सुख-शांति और प्रेम का वातावरण बना रहता है।

रुके हुए कार्यों में सफलता:
यह पितृ दोष शांति मंत्र नौकरी, व्यापार या किसी भी शुभ कार्य में बार-बार आने वाली अड़चनों को दूर करके तरक्की के नए मार्ग खोलता है।

वंश वृद्धि और संतान सुख: पितरों की नाराजगी दूर होने से संतान प्राप्ति के योग बनते है या संतान से जुड़ी परेशानियाँ मीट जाती है।

पूर्वजों का आशीर्वाद और रक्षा:
रूठे हुए पितर प्रसन्न होकर परिवार के ऊपर अपना सुरक्षा कवच और आशीर्वाद बनाए रखते हैं, जिससे आकस्मिक खतरे और संकट टलते हैं।

बुरे सपनों से छुटकारा: यदि सपने में बार-बार पूर्वज दुखी, प्यासे या नाराज दिखाई देते हैं, तो इस प्रयोग से वे शांत हो जाते हैं और ऐसे सपने आना बंद हो जाते हैं।

पितृ दोष शांत करने के शाबर मंत्र का प्रयोग करने की विधि:

शुभ समय:
अमावस्या, पितृपक्ष (श्राद्ध), या किसी भी गुरुवार या शनिवार की शाम को मंत्र का जाप करना सबसे फलदायी होगा।

मंत्र प्रयोग के लिए सामग्री: एक लोटे में शुद्ध जल, थोड़ा सा कच्चा दूध, काले तिल और थोड़े से अक्षत (चावल)।

मंत्र जाप की विधि:

1] साधक को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ कर या खड़े होकर मंत्र का जाप करना है।

2] उसे अपने दाहिने हाथ में जल का लोटा लेकर मंत्र का 11 या 21 बार पाठ करना है।

सर्व पितृ दोष शीघ्र शांत करने वाला शाबर मंत्र

शाबर पितृ दोष नाशक मंत्र हिंदी में:
ॐ नमो आदेश गुरु का। अलख निरंजन, पितर निरंजन। जल तृप्त, अन्न तृप्त, सब देव-देवता तृप्त। हमारे पितर आएं, आसन बिछाएं, जल-पिंड पाएं। दुविधा भागै, शांति आवै। गुरु गोरखनाथ की दुहाई, शब्द सांचा, पिंड कांचा, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

पितृ दोष नाशक मंत्र अंग्रेजी लिपि में:
Om Namo Aadesh Guru Ka. Alakh Niranjan, Pitar Niranjan. Jal Tript, Anna Tript, Sab Dev-Devta Tript. Hamare Pitar Aayein, Aasan Bichhayein, Jal-Pind Paayein. Duvidha Bhaage, Shanti Aave. Guru Gorakhnath Ki Duhai, Shabd Saancha, Pind Kaancha, Phuro Mantra Ishwaro Vaacha.

3] मंत्र का पाठ करने के बाद जल को किसी पीपल के वृक्ष की जड़ में या अपने घर की छत या आंगन में दक्षिण दिशा की तरफ पितरों को अर्पित करना है। 

4] साधक को मन ही मन में अपने समस्त पितरों से जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा याचना करनी है।

नोट: इस दुर्लभ और अत्यंत असरदार शाबर सर्व पितृ दोष शांति मंत्र का हिंदी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: सर्व पितृ दोष तुरंत शांत करने वाला चमत्कारी शाबर मंत्र।

Comments