
इस मंत्र को बोलने के प्रमुख लाभ:
1] पापों और बुरे कर्मों का नाश होकर जीवन में सुख-शांति और समाधान की प्राप्ति होती है।
2] रुकावट और बाधा दूर होकर बिगड़े काम बन जाते है।
3] रोगों और क्लेश से मुक्ति मिलती है।
4] नौकरी-धंदे और पढ़ाई में तरक्की होती है।
5] सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंत्र विधि: इस महा पाप नाशक मंत्र को हर रोज सवेरे 108 बार बोलें।
खुद जगद्गुरु आदि शंकराचार्य गुरु दत्तात्रेय की इस प्रकार से प्रार्थना करते थे - जो आदि में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु तथा अन्त में सदाशिव है, उन भगवान दत्तात्रेय को बारम्बार नमस्कार है |
ब्रह्मज्ञान जिनकी मुद्रा है, आकाश और भूतल जिनके वस्त्र है तथा जो साकार प्रज्ञानघन स्वरूप है, उन भगवान दत्तात्रेय को बारम्बार नमस्कार है ||
मंत्र
अत्रिपुत्रो महातेजा दत्तात्रेयो महामुनि: |
तस्य स्मरणमात्रेण सर्वपापै: प्रमुच्यते ||
Mantra
Atriputro Mahateja Dattatreyo Mahamuniah |
Tasya Smaranmatren Sarvapaapaiah Pramuchyte |
इस मंत्र का हिन्दी विडिओ हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है – महा पापों को नष्ट करने वाला गुरु दत्तात्रेय मंत्र
इस मंत्र का इंग्लिश आर्टिकल यहाँ पर देखा जा सकता है - Guru Dattatreya Maha Mantra to Remove All Sins
Comments