घुटनों के दर्द से मुक्ति पाने का रोग नाशक यंत्र: इस सर्व रोग नाशक हीलिंग यंत्र को स्नान करके पूजा घर में धूप या अगरबत्ती प्रज्वलित करके गणेश जी और अपने इष्ट देवता का स्मरण करने के बाद बनाना है।
साधक को पीपल के पेड़ के अखंडित पत्ते पर अष्टगंध या हल्दी के स्याही से यंत्र को लिखकर उसे एक ताबीज में डालकर दाहिने हाथ के हथेली या भुजा पर यंत्र को धारण करना है, इस चमत्कारी यंत्र के प्रभाव से घुटनों के दर्द से मुक्ति मिलेगी।

सर्व रोग नाशक यंत्र: इस शक्तिशाली सर्व रोग नाशक यंत्र को भोजपत्र या सफेद कागज पर अष्टगंध से लिखना है। यंत्र के सामने गुग्गल धूप को प्रज्वलित करके गणेश भगवान और इष्ट देवता को प्रार्थना करके उनका आशीर्वाद लेना है और यंत्र को तावीज़ में डालकर गले में धारण करना है। इस हीलिंग यंत्र के प्रभाव से साधक को सर्व रोगों और बीमारियों से आराम और शांति मिलती है।

नोट: इस दोनों हीलिंग यंत्रों को लिखने के लिए लकड़ी के नुकीले टुकड़े का उपयोग किया जा सकता है। दोनों यंत्रों को लिखने की किसी भी प्रकार की चाल नहीं है, यंत्रों के अंकों को किसी भी क्रम में लिखा जा सकता है।
Comments