अशांत मन को शांत करके अनिद्रा से मुक्ति देने वाला शिवजी का शाबर मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने एक शक्तिशाली शाबर शांति मंत्र के बारे में लिखा जो भगवान शिवजी की कृपा पाने का प्रयास करता है। इस चमत्कारी शिव-शाबर मंत्र का सच्चे मन से शिवजी में भक्ति और श्रद्धा रखकर जाप करने से मन को आसीम शांति मिलती है।

शिव-भक्त को सर्व क्लेशों, कष्टों, बुरे और नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलता है और रात को शांत भय-मुक्ति निद्रा आती है। यह मंत्र सीधे साधक के अवचेतन मन को प्रभावित करके उसकी तकलीफें दूर करता है।

मन को शांत करने के लिए शिवजी के शाबर मंत्र का जाप की विधि:
१] समय: मंत्र का जाप सुबह या रात को सोने से पहले शांत स्थान पर बैठकर किया जाना चाहिए।

२] शिव-भक्त को अपनी आंखें बंद करके भगवान शिवजी के विराट/ब्रह्मांड स्वरूप का ध्यान करन है।

३] इस मंत्र का अपने इच्छा के अनुसार ११, २१ या १०८ बार जाप करें। हर दिन एक ही संख्या का जाप करना सही होगा।

४] जाप के दौरान साधक ने मन में यह भाव रखना है कि महादेव की कृपा से उसका मन शीतल और शांत हो रहा है।

अशांत मन को शांत करने वाला शिवजी का शाबर मंत्र

भगवान शिवजी का शाबर मंत्र हिंदी मे:
ॐ नमो आदेश गुरु को, शिवजी का ध्यान, मन रहे शांत, कलेश का हो नाश, सत्य नाम, आदेश गुरु का।

शिव शाबर मंत्र इंग्लिश मे:
Om Namo Aadesh Guru Ko, Shivji Ka Dhyan, Man Rahe Shant, Kalesh Ka Ho Naash, Satya Naam, Aadesh Guru Ka |

विशेष प्रयोग: अगर आप बहुत अधिक मानसिक तनाव महसूस कर रहे हों, तो इस शाबर मंत्र का जाप करते समय अपने पास एक तांबे के लोटे में जल रखें। और जाप समाप्त होने के बाद उस जल को पी लें। इससे मन को अद्भुत शांति मिलती है।

नोट: शिवजी के इस मानसिक शांति पाने और गहरी नींद आने के शाबर मंत्र का हिंदी विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: मन को शांत करके अच्छी नींद आने का शिव मंत्र

Comments