जब कोई रास्ता न सूझ रहा है तब बोलने के शाबर नरसिंह मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने जब कोई रास्ता न सूझ रहा है, तब बोलने के भगवान नरसिंह को संबोधित शाबर रक्षा मंत्र के बारे में लिखा है। यह शाबर आत्मरक्षा मंत्र तत्काल सुरक्षा प्रदान करता है और उनपेक्षित खतरों, संकटों, बाधाओं और परेशानियों का निवारण करने के लिए अत्यंत असरदार माना जाता है।

इस शक्तिशाली आत्म रक्षा मंत्र में साधक भगवान नरसिंह के उस रौद्र रूप को आह्वान करता है जिसने क्षण भर में खंभे को चीरकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी।

इस शाबर नरसिंह मंत्र का जाप करने के कुछ विशेष लाभ:
शत्रु बाधा का शीघ्र निवारण:
जब कोई दुष्ट व्यक्ति, गुप्त शत्रु या ईर्षावादी प्रतिद्वंद्वी साधक के जान के लिए खतरा बन चुका है।

अचानक उत्पन्न संकटों से मुक्ति:
उदाहरण के तौर पर, कोर्ट-कचहरी, दुर्घटना का भय या उनपेक्षित आई कोई विपदा या खतरा।

मानसिक शक्ति प्रदान करता है:
जब साधक खुद को असहाय महसूस कर रहा है, तो यह मंत्र उसके अंदर आत्मविश्वास जगाता है।

आत्म रक्षा के लिए नरसिंह मंत्र

शाबर नरसिंह आत्मरक्षा मंत्र का जाप करने का सरल तरीका:
संकट और खतरे के समय:
यदि आप किसी परेशानी में फंसे हैं, तो अपनी आँखें बंद करके पूरे विश्वास के साथ मन ही मन में नरसिंह भगवान का स्मरण करें और मंत्र का 3, 7 या 11 बार जाप करें।

ॐ नमो आदेश गुरु को, नरसिंह देव आए, दहाड़ते आए, फाड़ते आए, बैरी को मारते आए, भक्त प्रहलाद को उबारते आए, मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

Om Namo Aadesh Guru Ko, Narasimha Dev Aaye, Dahadte Aaye, Phadte Aaye, Bairi Ko Maarte Aaye, Bhakt Prahlad Ko Ubaarte Aaye, Meri Bhakti, Guru Ki Shakti, Phuro Mantra Ishwaro Vaacha |

मंत्र सिद्धि:
इस मंत्र को सिद्ध करने या असरदार करने के लिए किसी भी शुभ मुहूर्त, जैसे की शनिवार या पूर्ण या आंशिक सूर्य या चंद्र ग्रहण के काल में इसका 108 बार जाप करें। जाप करने के पहले भगवान नरसिंह को धूप-दीप दिखाना उच्चित होगा।

सुरक्षा कवच:
घर से बाहर निकलते समय यदि भय, टेंशन या खतरा महसूस हो रहा है, तो मंत्र को 3 बार बोलकर अपने सीने पर फूँक मार लें।

नोट: भगवान नरसिंह के शाबर रक्षा मंत्र का हिंदी विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: शक्तिशाली शाबर नरसिंह आत्मरक्षा मंत्र। 

Comments