पेट में गया हुआ तंत्र-मंत्र बाधा दूर करने का शाबर मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने खाने-पीने द्वारा की जाने वाली तंत्र बाधा से शीघ्र छुटकारा पाने के शक्तिशाली शाबर नकारात्मक ऊर्जा नाशक मंत्र के बारे में लिखा है। तांत्रिक भाषा में इस प्रकार के काले जादू टोने को खाया पिया या खाया-पिलाया तंत्र बाधा कहा जाता है।

इस प्रकार के तंत्र बाधा में खाने-पीने का उपयोग करके किसी भी व्यक्ति को प्रभावित किया जाता है। आम तौर पर वशीकरण, सम्मोहन, उच्चाटन, विद्वेषण जैसे प्रयोग खाद्य और पेय प्रधारथों को मंत्र से अभिमंत्रित करके किए जाते है। इसे पेट में गया हुआ तंत्र-मंत्र दूर करने का शाबर मंत्र उपाय भी कहा जाता है।

खाने-पीने द्वारा की जाने वाली तंत्र बाधा से छुटकारा पाने का शाबर

शाबर तंत्र बाधा नाशक मंत्र का प्रयोग करने की विधि:
१] पानी का प्रयोग:
एक छोटे से गिलास में स्वच्छ पीने का पानी लें।
 
२] पानी को कैसा अभिमंत्रित करना है:
पानी के गिलास को अपने सामने रखें या अपने दाहिने हाथ में लें और नीचे दिए गए जादू-टोना नाशक शाबर मंत्र को ७ बार बोलें। और हर बार मंत्र पूरा होने पर जल में हल्के से फूंक मारें। इस सरल विधि से गिलास में का जल शाबर मंत्र की शक्ति से अभिमंत्रित होगा।

ॐ नमो आदेश गुरु को, लूना चमारी जगत की क्यारी, बैठी पवन को बांधे, खाया-पिलाया उलटाय दे, जो भेजे सोई पावे, मेरी भक्ति गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

Om Namo Aadesh Guru Ko, Loona Chamari Jagat Ki Kyaari, Baithi Pawan Ko Baandhe, Khaaya-Pilaaya Ultaay De, Jo Bhejey Soyi Paave, Meri Bhakti Guru Ki Shakti, Phuro Mantra Ishwaro Vaacha |

३] जल का प्रयोग कैसा करें: इस शाबर मंत्र अभिमंत्रित जल को जादू टोन से पीड़ित व्यक्ति को पिला दें। अगर खुद नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित हो, तो जल खुद पी लें।
 
४] इस प्रयोग को कब करें: यह प्रक्रिया सुबह या शाम के समय करना अधिक फलदायी होता है। या अचानक काले जादू, बुरी नजर, शाप, हाई जैसी ऊर्जा से तकलीफ हो रही है, तब आवश्यकता से अनुसार यह उपाय करें। यह एक बार करने का शाबर मंत्र उपाय है जिसे जरूरत पड़ने पर कुछ दिनों के बाद फिर से किया जा सकता है।

नोट: इस तंत्र बाधा नाशक शबार मंत्र के हिंदी विडिओ को आप हमारे यूट्यूब चैनल पार देख सकते हो: पेट में गया हुआ तंत्र बाधा दूर करने का शाबर मंत्र

Comments