शरीर को पत्थर जैसा मजबूत बनाने वाला गुप्त हनुमान शाबर मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने अपने शरीर को पत्थर जैसा मजबूत बनाने वाले गुप्त हनुमान शाबर मंत्र के बारे में लिखा है। इस शक्तिशाली शाबर मंत्र का सिर्फ 7 बार जाप करने से शरीर में हनुमानजी की कृपा से दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है और थकान, कमजोरी, तनाव और भय से तुरंत छुटकारा मिलता है।

हनुमानजी की शक्ति असीमित है उन्हे 'वज्रदेह' या 'बजरंग' कहा जाता है। उनकी त्वचा और हड्डियाँ लोहे से भी अधिक मजबूत मानी जाती हैं, इसलिए उन्हें युद्ध में जीतना असंभव है। इसलिए शास्त्रों में हनुमानजी को 'अतुलितबलधामं' यानी अतुलनीय बल का घर कहा गया है। हनुमान जी केवल 'बलवान' ही नहीं, 'बुद्धिमतां वरिष्ठम्' यानी बुद्धिमानों में श्रेष्ठ भी हैं।

शरीर को पत्थर जैसा मजबूत बनाने वाला गुप्त हनुमान शाबर मंत्र

शाबर हनुमान मंत्र का जाप करने का सरल तरीका: हनुमान भक्त, हनुमान जी का समरण कर के सवेरे 7 बार इस मंत्र का जाप कर सकता है।

ॐ हनु हनु हनु हनुमन्त हठीले, हाथ वज्र, मुख लाल, काया लोहे की, दुश्मन बेहाल, शक्ति जगाओ, बल बढ़ाओ, मेरी काया की रक्षा करो, गुरु की शक्ति, मेरी भक्ति, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।

Om Hanu Hanu Hanu Hanumanta Hatheele, Haath Vajra, Mukh Laal, Kaaya Lohe Ki, Dushman Behaal, Shakti Jagao, Bal Badhao, Meri Kaaya Ki Raksha Karo, Guru Ki Shakti, Meri Bhakti, Phuro Mantra Ishwaro Vaacha |

संकट, खतरे या मुसीबत के समय मंत्र का जाप: जब हनुमान भक्त को अत्यधिक थकान, कमजोरी या डर महसूस हो रहा है, तब मन ही मन में इस मंत्र को 7 बार जाप किया जा सकता है।

हनुमान मंत्र से पानी को अभिमंत्रित करने का तरीका: एक गिलास या कटोरे में पीने का पानी लेकर उस गिलास या कटोरे को अपने हाथ में पकड़कर शाबर हनुमान मंत्र का 21 बार जाप करें और पानी पर फूँक मारे।

इस विधि से गिलास या कटोरे में का जल हनुमान मंत्र की शक्ति से अभिमंत्रित होगा। इस पानी को पीने से शरीर में तुरंत नई शक्तिशाली ऊर्जा का संचार होने लगता है और स्फूर्ति और बल का अनुभव होता है।

नोट: हनुमान जी के इस शरीर में शीघ्र शक्तिशाली ऊर्जा भरने के मंत्र का हिंदी विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: क्या आप ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं? आजमाएं यह प्राचीन हनुमान बल मंत्र

Comments