एक मिनट में कठिन से कठिन नजर दोष नष्ट करने का सटीक शाबर मंत्र


इस पोस्ट, मे मैंने एक ऐसे सटीक नजर दोष नाशक शाबर मंत्र के बारे में लिखा है जो १ मिनट मे कठिन से काठीन नजर दोष को नष्ट करता है। बुरी नजर के पीड़ित लोगों के लिए नजर दोष के दुष्परिणामों से शीघ्र  मुक्ति पाने का यह राम-बाण मंत्र है। 

अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे, बार-बार बीमारी से पीड़ा हो रही है, घर-परिवार में कलह हो रहा है या काम-धंधे में परेशानी और नुकसान हो रही है तो यह शाबर मंत्र आपके काम आ सकता है। क्योंकि ऐसी तकलीफों के पीछे नजर दोष से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा एक प्रमुख कारण हो सकता है।

बुरी नजर नाशक मंत्र

शाबर नजर दोष नाशक मंत्र के मुख्य लाभ:
1. नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष का तुरंत नाश होता है
2. बच्चों के रोने और चिड़चिड़ेपन में आराम मिलता है।
3. व्यापार और काम-काज के बंधन से मुक्ति मिलती है।
4. शारीरिक और मानसिक भारीपन से राहत का अनुभव प्राप्त होता है।
5. तंत्र-मंत्र और 'डीठ-मूठ' से सुरक्षा मिलती है।

इस अमोघ शाबर नजर दोष नाशक मंत्र का प्रयोग करने की विधि:
१] सामग्री:
साधक को अपने दाहिने हाथ में थोड़ासा सेंधा नमक या खड़ा नमक, राई के कुछ दाने, १ लाल मिर्च लेनी है। अगर आपके पास यह सामग्री न हो, तो १ मोर पंख या साफ पानी का एक लोटा ले कर यह बुरी नजर नाशक उपाय कर सकते हो।

२] मंत्र और उतार करने का तरीका: नजर दोष से प्रभावित व्यक्ति को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बिठा देना है। और अपने हाथ की सामग्री को पीड़ित व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक घड़ी की सुई की दिशा यानी Clockwise Direction में  कुल 3 बार घुमाकर उतरा करना है।

नजर दोष नाशक मंत्र हिंदी मे:
ॐ नमो आदेश गुरु को। नजर कड़ुआ, डीठ-मूठ, टोना-टोटका, जो कोई मारे उलट ताही के सर पड़े। चले मंत्र, फुरे वाचा, देखूं हनुमान वीर तेरे शब्द का तमाशा।

नजर दोष नाशक मंत्र अंग्रेजी मे: 
Om Namo Aadesh Guru Ko. Nazar Kaduva, Deeth-Mooth, Tona-Totka, Jo Koi Maare Ulat Taahi Ke Sar Pade | Chale Mantra, Phure Vaacha, Dekhoon Hanuman Veer Tere Shabd Ka Tamaasha |

३] सामग्री का क्या करें: उतरा करने के बाद, सामग्री को जला दें या घर के बाहर फेंक दे या बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

नोट: इस दुर्लभ तुरंत असर करने वाले बुरी नजर नाशक मंत्र का हिंदी विडिओ हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: तुरंत बुरी नजर नष्ट करने बाला चमत्कारी शाबर मंत्र

Comments