अमोघ हनुमान शाबर रक्षा मंत्र | भय, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा का तुरंत नाश


हनुमानजी के शाबर रक्षा मंत्र तुरंत असर दिखते है और सच्चे  हनुमान भक्तों को हर बाधा, संकट, मुसीबत से शीघ्र छुटकारा देते है।

इस पोस्ट, में मैंने हनुमानजी के एक ऐसे शक्तिशाली और अति दुर्लभ शाबर रक्षा मंत्र के बारे में लिखा है , जिसका जाप करने के लिए किसी कठिन अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं है। परंतु पूर्ण श्रद्धा और मानसिक पवित्रता अनिवार्य है।

लाभ व प्रभाव:

भय व चिंता से मुक्ति:
यह सटीक शाबर मंत्र मन से अकारण भय, घबराहट और दुःस्वप्न को शीघ्र दूर करता है।

सुरक्षा कवच: हनुमान-भक्त के चारों ओर एक सकारात्मक और शक्तिशाली सुरक्षा चक्र का निर्माण करता है।

कार्यों में सफलता:
अटके हुए कार्यों और बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलती है। बिगड़े हुए काम-कार्य बनने लगते है।

बाधाओं का निवारण होता है: व्यापार, नौकरी या घरेलू-व्यक्तिगत जीवन में आ रही रुकावटें और क्लेश दूर होती हैं।

संकाट और खतरे का नाश करने का हनुमानजी का शाबर मंत्र

इस अमोघ हनुमान शाबर रक्षा मंत्र का जाप करने सरल तरीका:

जाप कब करें: इस हनुमान मंत्र का जाप जरूरत के समय किया जा सकता है। यानी जब कभी साधक को जाना-अनजाना भय, तनाव, डिप्रेशन, नकारात्मक विचार सता रहे है, तब इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। साधक हनुमानजी के बलशाली रूप का स्मरण करके 7, 11 या 21 बार मंत्र का मानसिक या वाचिक जाप कर सकता है।

ॐ गुरु जी! हनुमान वीर, महाबीर, हाथ में लंगूर, मुख में सिंदूर।
अंजनी पुत्र राम का दूत, आओ आओ हनुमान!
मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

Om Guru Ji! Hanuman Veer, Mahabeer, Hath Mein Langoor, Mukh Mein Sindoor.
Anjani Putra Ram Ka Doot, Aao Aao Hanuman!
Meri Bhakti, Guru Ki Shakti, Furo Mantra Ishwaro Vacha.

हर दिन जाप करने की विधि: अगर साधक हमेशा अकारण भय, घबराहट, दुःस्वप्न और नकारात्मकता से साये में जी रहा है, तब वह इस शाबर रक्षा मंत्र का रात्रि के समय या प्रातः काल शांत माहौल में जाप कर सकता है।

दिशा व वस्त्र: साधक को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना है । और लाल या पीले वस्त्र धारण करने है।

आसन:
लाल रंग का सूती या उनी आसन प्रयोग करें।

दिशा-निर्देश: हनुमान-भक्त को अपने सामने हनुमान जी का चित्र या मूर्ति स्थापित करनी है और चमेली के तेल का दीपक जलाना है। और रुद्राक्ष या तुलसी की माला से 108 बार ( यानी 1 माला) मंत्र का जाप करना है। जाप के दौरान किसी भी नकारात्मक विचार से दूर रहें और एकाग्रता बनाए रखें।

नोट: ईस अत्यंत चमत्कारी और दुर्लभ शाबर हनुमान आत्मरक्षा शक्ति मंत्र का हिंदी विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: सम्पूर्ण सुरक्षा कवच पाने का शक्तिशाली शाबर हनुमान मंत्र

Comments