पीपल के पेड़ का 1-दिन का चमत्कारी प्रयोग: तुरंत पूरी होगी सालों पुरानी इच्छा!


सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को अत्यंत पवित्र माना जाता है क्यों की इस पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु और शिव सहित कई देवी-देवताओं और संतों का वास होता है। इसी बजह से पीपल से पेड़ के नीचे या पीपल के पेड़ के पत्ते का उपयोग करके बहुत सारे टोने-टोटके किए जाते है।

पीपल के पेड़ पर और उसके आस-पास शक्तिशाली सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए सच्चे दिल से सात्विक कामों के किए जाने वाले उपाय शीघ्र फलदायी होते है। इस विडिओ में मैंने पीपल से पेड़ के नीचे किए जाने वाले सटीक मनोकामना पूर्ति शाबर मंत्र उपाय के बारे में बताया है।

यह सिर्फ एक दिन करने का चमत्कारी शाबर इच्छा पूर्ति मंत्र प्रयोग है, जिसे विश्वास और श्रद्धा के साथ करने से साधक को चमत्कारी अनुभव प्राप्त हो सकते है। इस मनोकामना पूर्ति प्रयोग में इस्तेमाल किया जाने वाला शाबर मंत्र स्वयं सिद्ध है और इसमे तीव्र सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने की शक्ति है।
 
पीपल का मनोकामना पूर्ति उपाय

पीपल के पेड़ से मनोकामना पूरी करने के मंत्र का प्रयोग करने की विधि:

1] यह मंत्र उपाय करने का सही समय: इस मनोकामना पूर्ति मंत्र प्रयोग को किसी भी शुभ दिन, विशेष कर शनिवार या अमावस्या के दिन को सूर्यास्त के बाद यानी शाम के समय या सुबह सूर्योदय से ठीक पहले करें। यह काल इस उपाय के लिए असरदार होगा। 

2] क्रिया कैसी करें: साधक को पीपल के पेड़ के पास जाकर सबसे पहले एक मिट्टी का दीया (सरसों के तेल या शुद्ध घी का) जलाना है और उसे पेड़ की जड़ के पास रख देना है।

3] मंत्र जाप कैसे करना है:
साधक को पीपल के पेड़ के सामने खड़े होकर, दोनों हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना या मन में बसी इच्छा को मन में दोहराना है । इसके बाद आगे बताए मनोकामना पूर्ति मंत्र का 7, 11, या 21 बार स्पष्ट उच्चारण करना है।

ॐ नमो पीपल के देव, सुनो हमारी अरज। पूरन करो मनकामना, राखो हमारी लाज॥ दुहाई कामरू कामाख्या नैना योगिनी की, छु मंतर स्वाहा।

Om Namo Peepal Ke Dev, Suno Hamaari Araj. Pooran Karo Mankamna, Raakho Hamaari Laaj. Duhai Kamru Kamakhya Naina Yogini Ki, Chhoo Mantar Swaha.

4] वापसी के समय क्या सावधानी का पालन करना है: मंत्र बोलने के बाद पेड़ को प्रणाम करना है और बिना पीछे मुड़े और बिना किसी से बात किए चुपचाप अपने घर लौट जाना है।

नोट: पीपल के पेड़ के आशीर्वाद से अपनी इच्छा पूरी करने के मंत्र उपाय के हिंदी विडिओ को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: पीपल से पेड़ से मनोकामना पूरी करने का अद्भुत मंत्र प्रयोग

Comments