बुरी नजर नाशक हनुमान यंत्र उपाय

इस पोस्ट में, मैंने बड़ों और बच्चों से शीघ्र बुरी नजर हटाने के एक अत्यंत सरल लेकिन सटीक हनुमान यंत्र उपाय के बारे में जानकारी दी है। इस शक्तिशाली उपाय का प्रयोग करके साधक खुद के अलावा दूसरे बुरी नजर से प्रभावित व्यक्तियों को नजर दोष से मुक्त कर सकता है।

यह हनुमान जी का उपाय शक्तिशाली से शक्तिशाली बुरी नजर को पलटा सकता है और यंत्र धारण कारने वाले को नजर दोष के दुष्परिणामों से बचा सकता है। कुछ दिनों पहले,  इस हनुमान यंत्र की जानकारी दी गयी थी और इस पोस्ट में मैंने इस यंत्र के बारे में सविस्तार जानकारी दी है, पहला पोस्ट यहाँ पर देखा जा सकता है: बुरी नजर से बचने के चमत्कारी उपाय

हनुमान जी के नजर दोष नाशक यंत्र को बनाने की विधि: १] इस बुरी नजर नष्ट करने वाले यंत्र को किसी भी दिन एक सफेद रंग के कागज के टुकड़े पर लाल रंग की स्याही के पेन से लिखना है यंत्र में सिर्फ ७१ इस अंक को नौ बार लिखना है और इसे किसी भी लिपि में लिखा जा सकता है।
 
बुरी नजर नाशक हनुमान यंत्र

२] और, फिर यंत्र के सामने धूप / अगरबत्ती और दिया जलाना है और हमूमान जी को एक छोटी सी प्रार्थना करनी है।

३] इसके बाद, शांत चित्त से ॐ हं हनुमते नमः || Om Ham Hanumate Namah || इस हनुमान जी के मंत्र को ११ बार बोलना है।

हनुमान जी के बुरी नजर नाशक यंत्र को धारण करने का तरीका: इस बुरी नजर नष्ट करने वाले यंत्र को फोल्ड करके लाल रंग के कपड़े के ताबीज या तांबे के लॉकेट में डालकर गले में धारण करना है या अपने शर्ट के जेब में रखना  है।

नोट: हनुमान भगवान के बुरी नजर नष्ट करने वाले यंत्र का हिन्दी विडिया हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: शक्तिशाली से शक्तिशाली बुरी नजर से बचने का हनुमान यंत्र उपाय

Comments

Kuldeep said…
चाँदी के ताबीज में डाल के पहन सकते हैं क्या?
Neel N said…
डाल सकते हो।
Kuldeep said…
किसी भी धातु के ताबीज में डाल लेंगे तो काम तो करेगा क्या ?
Neel N said…
तांबे या चांदी के ताबीज में डाल सकते हो।