कुछ भी पाने की मनोकामना पूरी करने का चमत्कारी श्री कृष्ण मंत्र


आज इस पोस्ट में मैंने, एक ऐसे चमत्कारी और शक्तिशाली श्री कृष्ण भगवान के मनोकामना पूर्ति मंत्र के बारे में बताया है जिसको बोलने से श्री कृष्ण भक्त को जो चाहिए वह मिल जाता है। यह एक सब कुछ संभव करने वाला महाशक्तिशाली मनोकामना पूर्ति मंत्र है जो बहुत जल्द असर दिखाता है।

इस श्री कृष्ण मंत्र का जाप करने के कुछ प्रमुख चमत्कारी फायदे:

१] इस कृष्ण मंत्र के जाप के प्रभाव से मन मे बसी चीज, जैसे की मकान, जमीन, दुकान, ऑफिस, पैसा, गाड़ी या अन्य किसी भी चीज के प्राप्ति होती है।

२] अगर कृष्ण भक्त की नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और लाभ की मनोकामना हो तो वह पूरी हो जाती है।

३] अगर कृष्ण भक्त किसी भी मनचाहे स्त्री या पुरुष के प्यार में पागल हुआ है और उस स्त्री या पुरुष का प्यार पाना चाहता है या उस के साथ विवाह करना चाहता है तो उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है।

४] अगर श्री कृष्ण भक्त खुद को या अपने परिवार के लोगों रोग मुक्त करना चाहता है तो उसकी इस इच्छा की पूर्ति हो जाती है।

५] या अगर कृष्ण भक्त दुष्ट लोगों या शत्रुओं या गुप्त-शत्रुओं के खतरे, पीड़ा और परेशानी से मुक्ति पाना चाहता है तो उसकी यह इच्छा भ पूरी हो जाती है।
 
सब कुछ पाने का चमत्कारी श्री कृष्ण मंत्र

इस श्री कृष्ण मंत्र को बोलने की अत्यंत सरल और आसान विधि:

१] इस श्री कृष्ण मनोरथ पूर्ति मंत्र का जाप किसी भी दिन से शुरू किया जा सकता है और किसी भी शुभ मुहूर्त, तिथि, योग या त्योहार का इंतजार करने की आवकाश्यता नहीं है।

२] इस श्री कृष्ण जी के इच्छा पूर्ति मंत्र को इच्छा पूरी होने तक या वांछित वस्तु मिलने तक हर रोज सवेरे या रात को सोने के पहले ७, ११ या २१ बार श्री कृष्ण भगवान का स्मरण करने के बाद बोलना है। या काम पूरा होने तक या वांछित वस्तु मिलने तक मंत्र को एक पूर्व निर्धारित संख्या के लिए बोलने का संकल्प लेकर मंत्र का जाप शुरू किया जा सकता है।

मंत्र
ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ||

Mantra
Om Namo Bhagavate Nandaputraya Aanandapushe Gopijanavallabhaaya Sawaha ||

३] इस श्री कृष्ण मंत्र का भक्त वाचिक या मानसिक जाप कर सकता है और इस मंत्र का जप करने के लिए पूजा-विधि, दिशा, आसन, माला से बारे में किसी भी प्रकार के नियम या बंधन नहीं है।

नोट: श्री कृष्ण भगवान के अद्भुत और दुर्लभ का हिंदी भाषा में वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: कसी भी इच्छित चीज पाने की मनोकामना पूर्ति का श्री कृष्ण मंत्र

Comments