शिवजी को प्रसन्न करके हर मनोकामना पूरी करने के गुप्त मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने भगवान शिवजी को खुश और प्रसन्न करने के दो अत्यंत दुर्लभ, चमत्कारी और शक्तिशाली शिव मंत्रों के बारे में बताया है। जिन लोगों का कोई गुरु नहीं है वह महादेव को ही अपना गुरु बनाकर इन दोनों गुप्त मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र को चुनकर उसका जाप कर सकते है।

इन शिवजी के मंत्रों को बोलने से शिव भक्त का कल्याण ही कल्याण होगा और उसको बिना मांगे सब कुछ मिल जाएगा। शिव भक्तों को शिव तत्त्व का अनुभव होगा और कुंडलिनी शक्ति जागृत होने की संभावना तीव्र हो जाती है। साधक का आज्ञा चक्र या तीसरी आँख या त्रिनेत्र खुलने की संभावना भी बढ़ जाती है और ऐसा होने से उसे दिव्य और अलौकिक शक्तियां और सिद्धियाँ प्राप्त हो जाती है।

इन भगवान शिवजी के मंत्रों को बोलने का तरीका:
१] इन मंत्रों को सवेरे स्नान करने के बाद या रात को सोने के पहले भगवान शिवजी का स्मरण करने के बाद लगभग 5-10 मिनट बोल सकते हो।

२] मंत्र की गिनती करने की जरूरत नहीं है और उसका मानसिक या वाचिक जाप किया जा सकता है। खास पूजा-विधि करने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ शिवजी में श्रद्धा और भक्ति होना अनिवार्य है। चुने हुए मंत्र को शांत चित्त से बिना किसी भी चीज की चाहत रखकर निस्वार्थ भाव से बोलना बहुत ही असरदार साबित होगा और शिव भक्त हो सब कुछ मिल जाएगा।

महादेव के गुप्त मंत्र

मंत्र
ॐ हंसः शिवः | सोsहं हंसः | शिवः हंसः | शिवः सोsहं |

Mantra
Om Hamsah Shivah | Soham Hamsah | Shivah Hamsah | Shivah Soham |


इस भगवान शिवजी के मंत्र को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: शिवजी को प्रसन्न करके असंभव को भी संभव करने का चमत्कारी मंत्र

मंत्र
ॐ नमः शिवाय शिवसोऽहम् हंसाय गुरुलिंगाय नमः ||

Mantra
Om Namah Shivaya Shivsoham Hamsaaya Gurulingaya Namah ||

इस शिव मंत्र का वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: भगवान शिव को खुश करने का गुप्त मंत्र

Comments