इस उच्चाटन प्रयोग की खास बात यह है की इसका प्रयोग करने के लिए साधक को पुजा-विधि या मंत्र जाप करने की जरूरत नहीं है और इस उच्चाटन यंत्र टोटके के साथ किसी भी किस्म के नियम और बंधन जुड़े हुए नहीं है।
उच्चाटन का अर्थ होता है अपने दुश्मन, प्रतिस्पर्धी, दुष्ट और ईर्षावादी रिश्तेदारों या नौकरी-धंधे के सहकारियों को अपने जीवन या मार्ग में से उखाड़ फेंकना यानी की दूर भागना। भूत-प्रेत, आत्माओं और अन्य अदृश्य शक्तियों का भी उच्चाटन किया जा सकता है।
इस उच्चाटन यंत्र प्रयोग की विधि इस प्रकार से है: १] इस उच्चाटन उपाय को किसी भी दिन, किसी भी समय किया जा सकता है।
२] साधक को आगे दिखाए हुए संख्यात्मक उच्चाटन यंत्र को एक सफेद रंग के कागज पर काले रंग की स्याही से लिखना है। यंत्र के अंकों को किसी भी क्रम में लिखा जा सकता है। उच्चाटन यंत्र के बीच में “नाम” इस शब्द के स्थान पर उस इंसान का नाम लिखना है जिसका उच्चाटन साधक करना चाहता है।

३] इसके बाद, साधक को उस उच्चाटन यंत्र को जलाकर उसकी राख करनी है और उस राख को अपने घर के बाहर फेंक देना है।
४] यह एक व्यक्ति पर सिर्फ एक बार करने का उच्चाटन यंत्र प्रयोग है और अगर इसे तीव्रता और आत्मविश्वास के साथ किया जाएगा तो इसके नतीजे बहुत शीघ्र दिखाई देगे।
नोट: इस उच्चाटन यंत्र उपाय के अंग्रेजी आर्टिकल को आप यहाँ पर देख सकते हो: Most Powerful Uchchatan Yantra to Remove Enemies
इस उच्चाटन यंत्र प्रयोग के हिंदी विडियो को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: शत्रु का तुरंत सटीक उच्चाटन करने का शक्तिशाली उपाय
Comments