इस महाशक्तिशाली शिव मंत्र प्रयोग में शिवजी के लघु महामृत्युंजय मंत्र और पीपल के पेड़ का इस्तेमाल किया जाता है। अगर शिव-भक्त इस मंत्र प्रयोग को शिवजी में सम्पूर्ण भक्ति रखकर करेगा तो उसे शत-प्रतिशत इस मंत्र प्रयोग से लाभ होगा।
इस शिव मंत्र का प्रयोग करने के दो तरीके हैं और उनके बारे में, मैंने आगे जानकारी दी है:
पहला तरीका: हर दिन सवेरे-दोपहर और संध्या को इस मंत्र का १००० बार जाप करना है। इस शिव लघु महामृत्युंजय मंत्र प्रयोग को शिव-भक्त एक पूर्व-निर्धारित काल के लिए, जैसे की ३० दिन, ४० दिन या उससे ज्यादा दिनों के लिए कर सकता है।
इस शिव लघु महामृत्युंजय मंत्र प्रयोग के साथ खास पूजा-विधि या नियम और बंधन जुड़े हुए नहीं है। केवल भगवान शिवजी में अटूट भक्ति और श्रद्धा होना अनिवार्य है।
दुसरा तरीका: शिव-भक्त को हर दिन संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे धूप / अगरबत्ती, दिया और मीठा भोग अर्पित करना है और लघु महामृत्युंजय मंत्र का १००० बार जाप करेना है।
इस तरीके को भी साधक एक संकल्प लेकर पूर्व-निर्धारीत दिनों के लिए कर सकता है। अगर साधक को हर दिन यह शिव मंत्र प्रयोग करना संभव नहीं है तो वह इस प्रयोग को हर शनिवार को कर सकता है।

|| ॐ जूं सः ||
|| Om Joom Sah ||
इस शिवजी के मंत्र का हिंदी भाषा वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: अनपेक्षित मौत और शक्तिशाली शत्रु को नष्ट करने का शिव मंत्र
इस शिवजी के मंत्र को अंग्रेजी में यहाँ पर देखा जा सकता है: Shiva Mantra to Avoid Untimely Death and Remove All Enemies
Comments