आगे इस पोस्ट में बताएं हुए चौतीसा के महाशक्तिशाली यंत्र को अपने पास रखने से राहु और केतु को खुश करके हर तरह के फायदे प्राप्त होते है, खास करके धन का आकर्षण होता है, नौकरी-धंधे में तरक्की होती है, स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त होती है और शत्रु और प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया जा सकता है।
चौतीसा यंत्र बनाने की विधि इस प्रकार से है: १] इस यंत्र को शुक्ल पक्ष के बुधवार के दिन पर बुध या शनि ग्रह के होरे में बनाना है।
२] चौतीसा यंत्र को तांबे पर बनाना है या भोजपत्र या सफेद कागज के टुकड़े पर भूरे / Brown या काले / Black रंग के स्याही के पेन से लिखना है। अंकों को अंग्रेजी / हिंदी या दूसरी किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है और उनको लिखने की किसी भी प्रकार की चाल,नहीं है।

३] फिर, चौतीसा के यंत्र के सामने धूप / अगरबत्ती और दिया प्रज्वलित करके उसकी पूजा करनी है।
४] तांबे के यंत्र को गले में धारण करना है और अगर उसे भोजपत्र या कागज पर बनाते हो तो उसे तांबे के लॉकेट में डाल कर गले में धारण करना है या लैमिनेट करके अपने जेब या बटुए में रख सकते हो।
नोट: इस राहु और केतु ग्रह को प्रसन्न करके प्रचंड लाभ पाने के आर्टिकल को हिन्दी में यहाँ पर देख सकते हो: Tremendous Benefits of Pleasing Rahu and Ketu.
इस चमत्कारी यंत्र उपाय को आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हो: राहु केतु से प्रचंड लाभ पाने के लिए चमत्कारी यंत्र
Comments
Post a Comment