ग्रहण काल में ॐ ह्रीं नमः मंत्र की सिद्धि साधना


आज इस पोस्ट में, मैंने ॐ ह्रीं नमः || Om Hreem Namah || इस चमत्कारी और महाशक्तिशाली महामंत्र को सिद्ध करने के एक बहुत ही असरदार ग्रहण काल में किए जाने वाले मंत्र साधना के बारे में जानकारी दी है। इस अद्भुत सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र को सिद्ध करने से साधक अपनी हर इच्छा, मनोकामना और मनोरथ की पूर्ति कर सकता और किसी भी मानोवांछित काम या कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकता है।

ॐ यह ब्रह्मांड की ध्वनि है और ह्रीं यह माया या भुवनेश्वरी देवी का रहस्यमयी बीज मंत्र है। यह मंत्र प्रचंड ऊर्जा उत्पन्न करता है जिससे सब कुछ संभव हो जाता है।
 
ॐ ह्रीं नमः  सिद्धि साधना

ॐ ह्रीं नमः मंत्र को सिद्ध करने कर तरीका: १] इस चमत्कारी मंत्र साधना को किसी भी पूर्ण या आंशिक चंद्र या सूर्य ग्रहण / Full or Partial Solar or Lunar Eclipse के काल में किया जा सकता है।

२] साधक को इस मंत्र को भोजपत्र या सफेद रंग के कागज पर अष्टगंध, रक्तचंदन, कुमकुम या केसर की स्याही से एक नुकीले लकड़ी के टुकड़े से लिखना है।

३] फिर, भोजपत्र / कागज के सामने धूप / अगरबत्ती और दिया प्रज्वलित करके उसकी भक्ति और श्रद्धा के साथ पूजा करनी है और फिर, शांत चित्त से ॐ ह्रीं नमः इस मंत्र का १००० बार रुद्राक्ष या अन्य किसी भी जाप माला का उपयोग कर के जाप करना है। मंत्र साधना पूर्ण होने के बाद, कागज या भोजपत्र को अपने पूजा-घर में रखें।

ॐ ह्रीं नमः मंत्र सिद्ध होने के बाद उसका इस्तेमाल करने का तरीका: १] इस मंत्र का प्रयोग करने का तरीका बहुत ही सरल और आसान है। साधक को किसी भी काम या कार्य या मुलाखात को जाने के पहले या कसी भी नए काम के पहले इस मंत्र का सिर्फ १५ बार जाप करना है।

२] लेकिन, एक बात का ध्यान रहें, बार-बार मामूली कामों और कार्यों के लिए या सिर्फ क्या होता है यह देखने के लिए इस मंत्र का प्रयोग काभी भी मत करना।

नोट: इस गुप्त मंत्र साधना का वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: सूर्य या चंद्र ग्रहण काल के लिए सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र साधना

Comments