कलयुग में सालों पुरानी बुरी नजर नष्ट करने का सबसे सटीक सूर्य मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने अपने शरीर, आभा, आस-पास, मकान और मन में से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और सालों पुराने नजर दोष को तुरंत दूर करने के सबसे शक्तिशाली और असरदार लेकिन बहुत ही सरल और आसान सूर्य-नारायण मंत्र प्रयोग के बारे में लिखा है।

इस पोस्ट में बताए हुए महाशक्तिशाली बीज मंत्रों से रचा हुआ सूर्य-नारायण मंत्र तुरंत बुरी-नजर, शाप, हाय, जादू-टोना, अदृश बला, ऊपरी हवा, भूत-प्रेत सहित सारी नकारात्मक शक्तियों को और उनसे जुड़ी बाधाओं को बहुत जल्द नष्ट करता है या भेजने वाले के पास पलट देता है। और साधक इस मंत्र का असर तुरंत महसूस करने लगता है क्योंकि कलयुग में यह सूर्य मंत्र एक रामबाण की तरह काम करता है।

इस सूर्य देव मंत्र से बुरी नजर / नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करने का सरल तरीका:
१] इस सूर्य-नारायण के महाशक्तिशाली बीज या मूल मंत्र को सवेरे जल्द उठकर सूर्य देव की तरफ अपना मुहँ करके अपनी आँखे हलके से बंद करके सिर्फ ११ या २१ बार अत्यंत शांत मन से बोलें।
 
बरसों पुरानी हाय नाश करने का सूर्य मंत्र

मंत्र
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
Mantra
Om Hram Hreem Hraum Sah Suryay Namah ||

२] इस नकारात्मक ऊर्जा नाशक सूर्य मंत्र प्रयोग को किसी भी दिन से शुरू किया जा सकता है। इस मंत्र के साथ कोई भी नियम जुड़े हुए नहीं है और अगर साधक की इच्छा हो तो वह इस मंत्र का स्नान करने के बाद जाप कर सकता है, लेकिन इसका बंधन नहीं है। मंत्र जाप के पहले सिर्फ अपना मुंह और दांत धोना आवश्यक है।

३] मंत्र जाप बुरी नजर और सर्व नकारात्मक शक्तियाँ नष्ट होने तक हर दिन किया जा सकता है। लेकिन साधक इसे हर दिन कर सकता है क्योंकि ऐसा करने से मन, शरीर, आभा और आस-पास इकट्ठा हुई बुरी ऊर्जाओं का नाश होगा।

नोट: इस नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करने के सूर्य मंत्र उपाय के हिंदी विडिओ को हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: बुरी नजर को तुरंत नष्ट करने का शक्तिशाली मंत्र उपाय

Comments